फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Astrology Feet Should Be In Which Direction While Sleeping

Sleep and Disha: सोते समय दक्षिण दिशा में नहीं होने चाहिए आपके पैर, जानें क्यों

Wed, 19 Jan 2022 03:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 03:04 PM IST
सार

Sleep and Disha: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो व्यक्ति को भूलकर भी सोते समय पूर्व या दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए क्या जरूरी है और हमें किस दिशा में सिर रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Astrology Feet Should Be In Which Direction While Sleeping
सोते समय पैर किस दिशा में होने चाहिए

विस्तार

Sleep and Disha: अच्छी नींद का होना और नींद पूरी होना हमारे लिए बहुत आवश्यक है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अच्छी नींद के लिए दिशाओं का ज्ञान आवश्यक है। हिन्दू पौराणिक ग्रंथों में भी अच्छी नींद को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं। अक्सर आपने घर के बड़े बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना होगा कि अच्छी नींद लेना कितना आवश्यक है। इनके अनुसार नींद का हमारे शारीरिक औऱ मानसिक स्वास्थ्य से गहरा संबंध होता है। लेकिन अच्छी नींद के लिए शयनकक्ष का सही दिशा में होना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि हमें इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि हमें किस दिशा में सिर और किस दिशा में पैर रखकर सोना चाहिए। यही कारण है कि ऋषि मुनियों ने सोने के लिए कुछ नियम बताए हैं ताकि मनुष्य को इसका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो व्यक्ति को भूलकर भी सोते समय पूर्व या दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए क्या जरूरी है और हमें किस दिशा में सिर रखना चाहिए। 

विज्ञापन


सोते समय दक्षिण दिशा में हो सिर 
दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोने से व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ के साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिशा में पैर करके सोने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं इस दिशा में पैर करके सोने से धन हानि, मृत्यु और रोग का भय रहता है। इसलिए उत्तर दिशा में भूलकर भी सिर रखकर नहीं सोना चाहिए। सोते समय ध्यान रहे कि आपका सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में हो तथा पैर उत्तर या पश्चिम दिशा में हों।
विज्ञापन


क्या कहते हैं वैज्ञानिक
वैज्ञानिकों के अनुसार दो धनात्मक प्रवाह या दो ऋणात्मक प्रवाह जब आपस में मिलते हैं, तो यह एक दूसरे से दूर भागते हैं। इसलिए यदि आप दक्षिण में पैर करके सोते हैं तो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। साइंस के सिद्धांतों के आधार पर यह सही साबित होता है। दरअसल सौरमंडल की चुम्बकीय तरंगे, दक्षिण से उत्तर दिशा में में चलती हैं। जब हम उत्तर दिशा में सिर करके सोते हैं, तो ये तरंगे सिर से होते हुए पैरों की तरफ गुज़र जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed