फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 7 में से कोई भी 1 उपाय करते ही जीवन से दूर हो जाएगी कड़की

Sat, 14 Dec 2019 08:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 14 Dec 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
astrological remedy for money income
धन निवेश

भारत एक ऐसा देश है जहां धन की धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विधिवत पूजा होती है। मनुष्य के चार पुरुषार्थों (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) में दूसरा पुरुषार्थ अर्थ यानि धन है। धन से व्यक्ति का आर्थिक जीवन तो सबल होता ही है। साथ में उसका सामाजिक स्तर भी ऊँचा होता है। लेकिन धन के अभाव से व्यक्ति अपनी भौतिक जरुरतों को पूरा नहीं कर पाता है। आज हम ज्योतिष शास्त्र में बताए गए धन प्राप्ति के उपाय के बारे में बताएंगे।

astrological remedy for money income
शुक्र देव - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में धन से जुड़े कारक
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख-संसाधन आदि का कारक माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति का आर्थिक जीवन अच्छा होता है। वहीं शुक्र के कमजोर होने पर वित्तीय परेशानियां आती हैं। इसके साथ ही बृहस्पति ग्रह का संबंध भी धन से जुड़ा हुआ है।

astrological remedy for money income
कुंडली

कुंडली का दूसरा भाव धन भाव कहलाता है। इस भाव से व्यक्ति के जीवन में धन और धन की बचत को देखा जाता है। इसके साथ ही कुंडली का ग्यारहवां घर भी आय से जुड़ा हुआ है। इस भाव से व्यक्ति की आमदनी को देखा जाता है। आर्थिक जीवन को मजबूत करने के लिए जन्मपत्री के दूसरे और ग्यारहवें का घर का मजबूत होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrological remedy for money income
तुलसी पौधा - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष के अनुसार, धन प्राप्ति के सरल उपाय

  1. कुंडली में शुक्र और गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करें।
  2. कुंडली के दूसरे और ग्यारहवें भाव और इन दोनों भाव के मालिक ग्रहों को बलशाली बनाएं।
  3. शुक्रवार की पूजन में श्रीसूक्त का पाठ करें।
  4. तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।
  5. घर की रोजाना साफ-सफाई करें।
  6. धन के देवता कुबेर की पूजा करें।
  7. श्री यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र और श्री धन वर्षा यंत्र की स्थापना कर, उसकी पूजा करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed