{"_id":"5b41f3f44f1c1bb2288b5491","slug":"9th-july-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 9 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 9 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 9 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी एवं पराक्रमी होते हैं। जोखिम उठाने की क्षमता अद्भुत होती है। स्वभाव उग्र होने के कारण विपरीत बात पर तुरंत भड़क जाते हैं। लक्ष्य प्राप्ति कुछ विलंब से होती है। प्रदर्शनप्रियता, दिखावा आदि इनके जीवन में आवश्यकता से अधिक होता है। इसी कारण आर्थिक स्थिति प्राय: डांवाडोल रहती है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष साहस एवं उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य सहायक रहेगा। विकास योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख की इच्छा पूर्ति के योग बनेंगे। विवादित मामलों में विजय श्री मिलेगी। जमीन जायदाद में वृद्धि होगी। सेना, चिकित्सा, पुलिस, बैंक, वकालत, कैमिस्ट, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन