{"_id":"5bbb4dad867a5568720b74e4","slug":"9-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 9 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 9 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी, कर्मठ एवं उग्र स्वभाव के होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाओं पर अपने श्रम एवं साहस के बल पर विजय प्राप्त करते हैं। प्रारंभिक शिक्षा में सामान्य अवरोध अवश्य आते हैं। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष चली आ रही बाधाओं पर विजय मिलेगी। योजानाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। भू संपत्ति में वृद्धि की इच्छा पूर्ण होगी। विरोधी शांत रहेंगे। राजनैतिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, चिकित्सा, विदेश सेवा, विज्ञान, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। औषधि, स्वर्णाभूषण, मशीनरी, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। विज्ञान, चिकित्सा, सेना आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन