{"_id":"5b40b0be4f1c1bbf248b5081","slug":"8th-july-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 8 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 8 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Jul 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 8 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी एवं धैर्यवान होते हैं।जीवन में सुख सुविधाओं का अभाव प्राय: बना ही रहता है। लक्ष्य प्राप्ति कठिन श्रम संघर्ष के बाद ही होती है। अन्तर्मुखी व्यक्तित्व होने एवं अपने कार्यों में लीन रहने के कारण ये जातक प्राय: समाज से कटे रहते हैं। ऊपर से कठोर दिखाई देने वाले ये जातक सरस हृदय एवं कोमल भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य प्रतिकूल रहेगा। बनते कार्यों में निराशा होगी। विरोधी प्रबल रहेंगे। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारणा बन सकती है। विश्वासपात्रों से धोखा संभव है। वर्ष उत्तराद्र्ध में अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। अध्ययन में परिश्रम करने पर परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, वकालत, खनन, पशु चिकित्सा, ठेकेदारी, नगर पालिका आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की दृष्टिï से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। मशीनरी, लोहा, सीमेंट आदि व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। राजकीय सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हितकर रहेगा।