फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   8 november birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 8 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Thu, 08 Nov 2018 07:30 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
8 november birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : birthday

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक  मूल रूप से अंतर्मुखी एवं गंभीर प्रकृति के होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति कठिन श्रमोपरांत ही होती है। जीवन व्यवस्थित करने में अनेकों बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऊपर से कठोर और नीरस दिखाई देने वाले ये जातक अत्यंत सहृदय और मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलती है। उत्तरकाल अत्यंत सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष सकारात्मक सोच बनाए रखने पर विकास के नए मार्ग मिलेंगे। योजनाओं में विलंबोपरांत ही सफलता मिलेगी। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति की ओर बढ़ेंगे। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। जमीन-जायदाद में वृद्धि की इच्छा पूर्ण होगी। विवाह एवं संतान सुख की दृष्टिï से वर्ष अनुकूल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, शिक्षा, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। नए क्षेत्रों में व्यवसाय विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशावर्ग के लिये वर्ष उपलब्धि पूर्ण रहेगा। प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। वेतनमान में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed