फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   7 november birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 7 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Tue, 06 Nov 2018 05:41 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
7 november birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक जन्मजात भाग्यशाली, व्यवहार कुशल एवं बुद्धिमान होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। निर्णय लेने में ये जातक चतुर होते हैं। जीवन में आय के एक से अधिक स्त्रोत बनानेमें सफल रहते हैं। मध्यावस्था में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं।
विज्ञापन


आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आधुनिक सुख साधनों पर व्यय होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, होटल व्यवसाय, खाद्य निरीक्षक, विदेश मुद्रा विभाग, अभिनय, संगीत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। आधुनिक वस्त्र, सौन्दर्य प्रसाधन, आभूषण आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ होगा। शिक्षा, संचार, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed