{"_id":"5c08c90dbdec2241595baaa8","slug":"7-december-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 7 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 7 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
पं. विनोद त्यागी
Updated Thu, 06 Dec 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विचारशाील, सूक्ष्मदर्शी, एवं बुद्धिमान होते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में ये जातक अत्यंत सफल रहते हैं। अनेकों अवरोधों के बाद 28वें या 36 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। धार्मिक मामलो में इनकी विचारधारा प्रचलित परम्परा से भिन्न होती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष बनते कार्यों में निराशा होगी। मानसिक रुप से परेशान रहेंगे। सामाजिक मान सम्मान में कमी आ सकती है। विरोधी कुचेष्टारत रहेंगे। भू संपत्ति के कार्यों में उलझे रहेंगे। वर्ष उत्तराद्र्ध में अटकी योजना में सफलता मिलेगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पर्यटन, उड्डïयन विभाग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, डेयरी फार्म, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक लाभ एवं उन्नति की दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। इस वर्ष जोखिम पूर्ण निवेश से बचना हितकर रहेगा। चिकित्सा, पर्यटन, डेयरी फार्म, विज्ञान आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।
विज्ञापन