फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   6th April birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 6 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Fri, 05 Apr 2019 05:32 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Fri, 05 Apr 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
6th April birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ निश्चयी एवं भावना प्रधान होते हैं। प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित और सुरुचि ढंग़ से संपन्न करते हैं। सौन्दर्य, कला, संगीत, काव्य आदि के प्रति झुकाव नैसर्गिक रूप से होता है। रचनात्मक कार्यों में ये जातक विशेष प्रगति करते हैं। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति होती है। सभा, सोसाइटी में ये जातक अपना विशिष्ट स्थान बनाने में सफल रहते हैं। आपका यह वर्ष सूर्य से प्रभावित रहेगा। 
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
 इस वर्ष में आप अपने सभी कार्य अत्यंत बद्धिमानी से संपन्न करेंगे। सफलता एवं भाग्योदय की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भू संपत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। परीक्षाओं में अनुकूल सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विदेश सेवा, सेना, पुनिस, विज्ञान, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की सफलता से प्रसन्न रहेगा। इस वर्ष किसी नए उद्योग की स्थानपा हो सकती है। सेना, पुलिस, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। खोज एवं शोध क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए  वर्ष सफलता का रहेगा। भौतिक दृष्टिï से इस वर्ष आपकी अधिकांश इच्छाओं की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed