{"_id":"5be00a8ebdec2269424c0e5a","slug":"6-november-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 6 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 6 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मिलनसार, गम्भीर एवं उदार प्रवृति के होते हैं। बचपन से ही कला, संगीत, काव्य आदि की ओर झुकाव होता है। किसी भी वस्तु का चुनाव अत्यंत सुरुचि पूर्ण और सलीकेदार ढ़ंग से करते हैं। स्वभाव चंचल होता है। किसी भी एक विषय पर देर तक चिंतन करना या अधिक समय तक एक स्थान पर बैठना इनके लिए दुष्कर होता है। इसी के कारण लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। विकास कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विवादित मामले से मुक्ति मिलेगी। जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। वकालत, इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, नगारपालिका, वन विभाग, माईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। जमा पूंजी में वृद्धि से उत्साहित रहेंगे। सेना, पुलिस, वन विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन