{"_id":"5b66d7234f1c1bde6d8b6584","slug":"6-august-birthday-horoscope-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 6 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 6 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 6 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक चंचल स्वभाव के होते हैं। एक ही विषय पर अधिक चिंतन इनके स्वभाव के विपरीत होता है। प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से सम्पन्न करने में ये जातक कुशल होते हैं। कला, संगीत, सौन्दर्य के प्रति झुकाव जन्मजात होता है। लक्ष्य के प्रति ये जातक सदैव प्रयासरत रहते है। जीवन के ३३वें वर्ष में समाज में अपनी पहचान बनाने में सफल रहते है । आर्थिक दृष्टि से जीवन सुखमय व्यतीत होता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यो में अवरोध आएंगे। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारणा बन सकती है। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में चली आ रही बाधाओं में कमी आएगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। अभिन्न मित्र का सहयोग मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। इंजीनियरिंग, एयर होस्टेस, होटल व्यवसाय, खाद्य विभाग, विदेशी मुद्रा विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक उन्नति एवं लाभ की दृष्टिï से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। विज्ञान, चिकित्सा, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
विज्ञापन