{"_id":"5bdecb6abdec226939028940","slug":"5-november-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 5 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 5 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, कर्मठ एवं साहसी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक कठिन श्रम करते हैं। जोखिम उठाने एवं नया कुछ करने की प्रवृति इन्हें सदैव गतिशाील बनाए रखती है। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। विकास योजनाएं पूर्ण होंगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। स्त्री एवं संतान से सुख मिलेगा। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, इंजीनियरिंग, पुलिस, चिकित्सा, बैंक, वकालत, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी नए उद्योग की स्थापना हो सकती है। बैंक, चिकित्सा, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन