फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   4 november birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 4 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 03 Nov 2018 06:05 PM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Sat, 03 Nov 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
4 november birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक  मिलनसार एवं अस्थिर स्वभाव के होते हैं। इनके जीवन में प्राय: उतार चढ़ाव बना ही रहता है। शिक्षा में एक बार बाधा अवश्य आती है। लक्ष्य प्राप्ति कठिन श्रम संघर्ष के बाद ही होती है। सामाजिक कार्यों में ये जातक आगे बढ़ कर भाग लेते हैं।
विज्ञापन


आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
जीवन के उत्तराद्र्ध में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। इस वर्ष मानसिक परेशानियों में वृद्धि होगी। समाज में आपके प्रति भ्राामक धारणा बन सकती है। विश्वासपात्रों से धोखा हो सकता है। वर्ष उत्तराद्र्ध में परेशानियों में कमी आएगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, एयर होस्टेस, पर्यटन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक वर्ग वर्ष की अंतिम तिमाही में व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से संतुष्टï रहेगा। चिकित्सा, विज्ञान, पर्यटन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed