फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   3rd April birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 3 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Tue, 02 Apr 2019 05:04 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Tue, 02 Apr 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
3rd April birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक चतुर, भावी को भापने की क्षमता के धारक एवं दूरदर्शी होते हैं। अध्ययन में इन जातकों की विशेष रुचि होती है। इनका लक्ष्य सदैव इन के सामने स्पष्ट रहता है। जीवन के मध्यकाल में अपने श्रम के बल पर उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। संतानों में प्राय: दो पुत्र व एक पुत्री होती है। बैंक, शिक्षा, सचिव, प्रशासनिक अधिकारी आदि क्षेत्रों में ये जातक विशेष सफलता अर्जित करते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक कार्य में सामान्य अवरोध आएंगे। धैर्य रखने पर सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। स्वश्रम के बल पर आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करने में सफल रहेंगे। मकान या प्लाट का क्रय होगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति हो सकती है। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, शिक्षा, पुरातत्व विभाग, आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साह बढ़ेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। रेलवे, शिक्षा, दूर संचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed