जन्मदिन विशेष: 31 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक हृदय से उदार एवं स्वभाव से कोमल होते हैं। परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है। शिक्षा अध्ययन में प्राय: एक बार बाधा अवश्य आती है। करियर बनाने में पग पग पर अड़चनों का सामना करना पड़ता है। जीवन के उत्तरकाल में समाज में अपना विशेष स्थान बनाने में सफल रहते हैं। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में निम्रता बनी रहती है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष प्रयासों में अनुकूल सफलता से उत्साहित रहेंगे। चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। शुभचिंतकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। संतान एवं स्त्री पक्ष से सुख मिलेगा। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विज्ञान, खोजकार्य, सेना, विदेश सेवा क्षेत्र आदि में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। स्वर्णाभूषण, औषधि, खाद्य पदार्थ, भवन निर्माण सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। विज्ञान, चिकित्सा, सरकारी या अर्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।