फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   30 october birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 30 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Mon, 29 Oct 2018 10:52 PM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Mon, 29 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
30 october birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक व्यवहारकुशल, परिश्रमी, ईमानदार एवं बुद्धिमान होते हैं। तर्क शक्ति प्रबल होती है। अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए ये जातक सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। जीवन में  अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होते हैं। अपने विचारों एवं तर्क से सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित करने की कला में ये सिद्धहस्त  होते हैं।

विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
जीवन के ३०वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। मध्यावस्था के बाद किसी एक विशेष क्षेत्र में स्थायी उन्नति करने में सफलता मिलती है। इस वर्ष प्रत्येक कार्य में सामान्य अवरोध आएंगे। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने बुद्धि चातुर्य से विरोधियों पर विजय मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार में समरसता रहेगी। वाहन या मकान का क्रय होगा। शादी विवाह के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, पर्यटन, शिक्षा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय की प्रगति और धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी या अर्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed