फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   28 september birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 28 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Thu, 27 Sep 2018 06:07 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
28 september birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भावुक एवं सहृदय होते हैं। जीवन में मध्य काल तक उथल-पुथल और अनिश्चितता का माहौल बना ही रहता है। यद्यपि ये जातक जीवन को व्यवस्थित करने में अथक परिश्रम करते हैं। लक्ष्य प्राप्ति अत्याधिक विलंब से होती है। सहोदरों या रिश्तेदारों से इन्हें कोई सहयोग नहीं मिलता । अध्ययन काल में एक बार बाधा अवश्य आती है। आयु बढने के साथ-साथ इनके मान-सम्मान, धन एवं कीर्ति में वृद्धि होती है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं  में सफलता से आत्मबल बढ़ेगा। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। परीक्षाओं में सफलता एवं कैमिकल इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना, नगरपालिका, आबकारी विभाग, वकालत, वन विभाग, कृषि विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी।  सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed