फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   26 august birthday horoscope prediction

26 अगस्त जन्मदिन: इस तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल 2019

Sat, 25 Aug 2018 04:23 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
26 august birthday horoscope prediction

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों का जीवन अत्यंत जटिलताओं से भरा हुआ होता है। परिश्रम करने पर भी जीवन में प्राय: सुविधाओं का अभाव ही रहता है। अन्र्तमुखी व्यक्तित्व होने के कारण ये जातक समाज से कटे रहते हैं। जीवन में अत्याधिक उतार चढ़ाव आने पर भी ये जातक हताश या निराश नहीं होते। धार्मिक कार्यों में रुचि नहीं के बराबर होती है। जीवन का उत्तरकाल सुख शांतिमय व्यतीत होता है। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आपके ज्ञान और प्रतिभा में निखार आएगा। परिश्रम करने पर इस वर्ष कुछ नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। भाग्य की अनुकूलता के चलते अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक रुप से वर्ष संपन्नता प्रदान करेगा। विरोधी परास्त होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में शुभकार्य सम्पन्न होंगे। इस वर्ष किसी राजनैतिक इच्छा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, नगरपालिका, वन विभाग, पुरातत्व विभाग, माईनिग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी।  व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। आय स्त्रोतों में वृद्धि से संचित धन कोष बढ़ेगा। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिये वर्ष शुभ रहेगा। उच्चाधिकारियों की कृपा के चलते अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। अरोग्य सुख सामान्य रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed