फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   25 August birthday horoscope prediction

जन्मदिन: 25 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Fri, 24 Aug 2018 05:29 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
25 August birthday horoscope prediction
birthday

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक उर्वर मस्तिष्क के स्वामी, सहयोगी भावना प्रधान एवं मौलिक विचार धारा के होते हैं। इनमें स्वतंत्र एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होती है। हालांकि जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति थोड़ी देर से होती है। आर्थिक मामलों में ये जातक सदैव उलझे रहते हैं। परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है। अतीन्द्रियज्ञान के धनी ये जातक जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा करते हैं। समाज में ये जातक सम्मानीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहते हैं। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यों में गति आएगी। उच्चस्तरीय जान-पहचान का लाभ मिलेगा। मन में व्याप्त निराशा से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। मित्र, स्त्री एवं संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। वाहन सुख की इच्छा पूर्ण होगी। राजनैतिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, पत्रकारिता,  शिक्षा, सामाजिक सेवा, वकालत, बैंक, विज्ञापन, वाणिज्य आदि क्षेत्रों में कॅरियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। नवीन क्षेत्रों में व्यवसाय विस्तार से लाभ में वृद्धि होगी। किसी नए व्यवसाय का शुभारंभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग के प्रमोशन आदि के मार्ग में आयी बाधाएं दूर होंगी। लेखन कार्य में लगे जातकों को इस वर्ष विशेष ख्याति मिलेगी। स्वास्थ्य  की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed