{"_id":"5c483a66bdec22281746eb06","slug":"24-january-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 24 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 24 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Wed, 23 Jan 2019 05:51 PM IST
kapil kumar
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: kapil kumar
Updated Wed, 23 Jan 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक स्वभाव से चंचल एवं आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। कला, सौन्दर्य, संगीत आदि में इनकी गहरी रुचि होती है। समाज में ये जातक अत्यंत लोकप्रिय होते हैं। 33 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति एवं दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। अटकी योजनाओं में गति आएगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पर्यटन, शिक्षा, कृषि एवं पशुपालन विभाग, खाद्य विभाग, पत्रकारिता, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा। तरल पदार्थों से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन