{"_id":"5b7e902b42c792465e1e8df2","slug":"24-august-birthday-horoscope-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 24 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 24 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभवित जातक व्यवहार कुशल, बुद्धिमान एवं ईमानदार होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्टï रहता है। यात्रा करने का इनको शौक होता है। तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता जन्मजात होती है। इतने गुण होने पर भी इन जातको को जीवन में अनेकों बाधाओं का सामना करना पड़ता है। लक्ष्य प्राप्ति ३१वें वर्ष के बाद होती है। नौकरी की अपेक्षा ये जातक व्यवसाय में अधिक सफल रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारणा बन सकती है। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। वर्ष की प्रथम तिमाही में पूर्ण सावधानी बरतें। इसके बाद विकास मार्ग प्रशस्त रहेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से संतुष्टï रहेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, पर्यटन, फिल्म व्यवसाय, गुप्तचर विभाग, एयर होस्टेस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक दृष्टिï से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। विज्ञान, चिकित्सा, पर्यटन, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति या स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन