फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   23 march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 23 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Fri, 22 Mar 2019 06:41 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Fri, 22 Mar 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
23 march birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक स्वभाव से चंचल, तीव्र बुद्धि के स्वामी एवं ईमानदार होते हैं।  परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है। परिस्थिति के अनुसार स्वंय को ढ़ाल लेने की कला लक्ष्य प्राप्ति में सहायक रहती है। आर्थिक मामलों में ये जातक लापरवाह होते हैं। धनागम के प्राय: एक से अधिक स्त्रोत होते हैं। जीवन को सही रुप में जीने में विश्वास करने वाले ये जातक मध्य अवस्था के बाद सुखी जीवन व्यतीत करते है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। कर्मठ बने रहने पर कार्य सिद्धि में सफल रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विवादित मामलों में विजय मिलेगी। राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, नगरपालिका, माईनिंग, वकालत, आबकारी विभाग, टेक्रिकल कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक उन्नति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस वर्ष किसी नए उद्योग की स्थापना हो सकती है। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed