फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   23 January birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 23 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Tue, 22 Jan 2019 05:56 PM IST
विनोद शुक्ला पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Jan 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
23 January birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, धुन के पक्के एवं परिश्रमी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है। जीवन में उत्थान-पतन लगा ही रहता है। यदि सूर्य अनुकूल हो तो ये जातक उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। प्रबंधन क्षेत्र में ये जातक पूर्णं सफल रहते हैं। अध्ययनकाल में  एक बार अवरोध अवश्य आता है। मौलिक विचारों के धनी इन जातकों का उत्तरकाल सुखी एवं सम्पन्न व्यतीत होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
सामाजिक दृष्टि से वर्तमान वर्ष अत्यन्त अनुकूल रहेगा। मन में व्याप्त निराशा एवं हताशा से मुक्ति मिलेगी। गृहस्थ जीवन की विषमताएं दूर होंगी। संतान सुख एवं भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पर्यटन, पत्रकारिता, कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्र्रगति और लाभ से प्रसन्न रहेगा। आभूषण, फैन्सी ड्रैस, सौन्दर्य प्रसाधन, घरेलू साज-सज्जा का सामान, मनोरंजन के साधन आदि व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी।  सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed