{"_id":"5ba4d90d867a557e824cfea9","slug":"22-september-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 22 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 22 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
rashifal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मौलिक एवं स्वतंत्र विचाराधारा के होते हैं। स्वजनों से इनकी विचारधारा प्राय: भिन्न ही होती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए इन जातकों को कठिन श्रम करना पड़ता है। स्वभाव से ये जातक सहृदय एवं कोमल भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं। स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्थिति प्राय: अनुकूल ही रहती है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष समाज में आपकी बुद्धिमत्ता एवं प्रतिभा की प्रशंसा होगी। विकास योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। सामाजिक मान-सम्मान की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति हो सकती है। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षण कार्य, वकालत, न्यायिक सेवा, पुलिस, बैंक, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उन्नति का रहेगा। स्वर्णाभूषण, शिक्षा सामग्री, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का अवसर मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन