फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   21 march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 21 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Wed, 20 Mar 2019 05:41 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Wed, 20 Mar 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
21 march birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भाग्यशाली, परिश्रमी एवं बुद्धिमान होते हैं। प्राय: ३०वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। इनकी इच्छाएं बहुत बढ़ी-चढ़ी होती हैं। आय के एक से अधिक साधन होते हैं। किसी एक क्षेत्र में ये जातक परिश्रम करने पर स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं। सहोदरों का सुख या सहयोग प्राय: शून्य ही रहता है। उम्र का अन्तिम पड़ाव अत्यंत सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष योजनों में अनुकूल सफलता मिलेगी। आपकी कार्य कुशलता में निखार आयेगा। विरोधी भी आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिल सकता है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, विज्ञान, चिकित्सा, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा। इस वर्ष किसी नए कारोबार का प्रारंभ संभव है। सेना, विज्ञान, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण की इच्छा पूर्णं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। इस वर्ष भगवान भास्कर की आराधना करना प्रयासों में सफलतादायक रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed