फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   2 January birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 2 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Tue, 01 Jan 2019 10:40 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Madhukar Mishra Updated Tue, 01 Jan 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
2 January birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : birthday

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव होने के कारण ये जातक अत्यंत भावुक एवं कल्पनाशील होते हैं। भावुकता और कल्पना लक्ष्य प्राप्ति में प्राय: बाधक रहती है। दूसरों के मनोभावों को पढ़ने की क्षमता जन्मजात होती है। 29वें वर्ष के बाद ये जातक अचानक उन्नति कर समाज में सम्मानीय स्थान प्राप्त करने में सफल होते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष आत्मबल में वृद्धि होगी। साहस एवं परिश्रम के बल पर अटके कार्य पूर्ण होंगे। विरोधी परास्त होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। सहोदरों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। भौतिक दृष्टि से आपकी अधिकांश इच्छाओं की पूर्ति होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, बैंक, वकालत, कैमिस्ट, पैरामेडि़कल, मकैनिकल इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय विस्तार या नया व्यवसाय प्रारम्भ करने की इच्छा पूर्ण होगी। व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि से उत्साह बढ़ेगा। चिकित्सा, सेना, पुलिस, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed