फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   2 december birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 2 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 01 Dec 2018 04:03 PM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Sat, 01 Dec 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
2 december birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, विनम्र, दयालु एवं सरल स्वभाव के होते हैं। विनम्र एवं उदार स्वभाव लक्ष्य प्राप्ति में विलंब कराता है। 28 वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। जीवन का उत्तरकाल आनन्दमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख साधनोंं पर व्यय होगा। मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। अनुकूल दशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, खाद्य विभाग, शिक्षा, होटल व्यवसाय, विदेश विभाग, सामाजिक सेवा, अभिनय, संगीत, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। सौन्दर्य प्रसाधन, आधुनिक वस्त्र, आभूषण, कलात्मक वस्तुएं आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण में सहायक रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed