फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   19 August birthday horoscope prediction

जन्मदिन: 19 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Sat, 18 Aug 2018 05:28 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
19 August birthday horoscope prediction

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 19 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मानसिक एवं शारीरिक रुप से बलिष्ठï होते हैं। ये जातक जीवन में न्यायप्रियता के लिए प्रसिद्ध होते हैं। अपने जीवन में अनुशासन एवं सद्गुणों का दृढ़ता से पालन करते हैं। स्वतंत्र निर्णय के धनी ये जातक अपने जीवन में पूर्णत: सफल रहते हैं।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। योजना में सफलता से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का महौल रहेगा। संतान की शिक्षा से संतुष्टï रहेंगे। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान, खोजकार्य सेना, विदेश सेवा, नेवी आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। औषधि, जवाहरात, स्वर्णाभूषण, खाद्य सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed