{"_id":"5b25e31b4f1c1bb26e8b8705","slug":"17th-june-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 17 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 17 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
पं. विनोद त्यागी
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी, संघर्षशील एवं अंतर्मुखी होते हैं। जीवन में सदैव ही अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हैं। लक्ष्य प्राप्ति कठिन संघर्ष के बाद होती है। हृदय से ये जातक उदार एवं धैर्यवान होते हैं। जीवन में इन्हें पूर्णं यश एवं आनंद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कला, संगीत आदि में रुचि बढ़ेगी। घर में आधुनिक सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे। दाम्पत्य में जीवन में समरसता बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत संबंध उन्नति में सहायक रहेंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। वाहन या मकान का क्रय होगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, खाद्य विभाग, संगीत, अभिनय, एनीमेशन, विदेश मुद्रा विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति और धन लाभ से प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ होगा। सरकारी या अर्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। इस वर्ष भावुकता पर नियंत्रण रखना शुभ रहेगा।
विज्ञापन