{"_id":"5bc3ae75bdec22694a53b89f","slug":"15-october-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 15 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 15 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है, तो आपका मूलांक यही होगा। वहीं अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है, तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 15 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विचारक, स्पष्ट वक्ता एवं बुद्धिमान होते हैं। भौतिक सुख साधनों में इनकी विशेष रुचि होती है। कला, संगीत, काव्य आदि कलाओं में ये जातक सिद्धहस्त होते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। जीवन के मध्यकाल में पद प्रतिष्ठा पाने में सफल होते हैं। दाम्पत्य जीवन सामान्य ही रहता है।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विकास कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। मित्र सहायक रहेंगे। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। राजनैतिक क्षेत्र में पूछ परख बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। धर्म एवं अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, बैंक, न्यायिक सेवा, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक उन्नति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। सेना, पुलिस, चिकित्सा, न्याय आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन