फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   15 march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 15 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Thu, 14 Mar 2019 06:46 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Thu, 14 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
15 march birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक चतुर, नितिज्ञ, सौन्दर्य के उपासक एवं कला प्रेमी होते हैं। जीवन में आर्थिक संकट प्राय: बना ही रहता है। बातचीत में ये जातक निपुण होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में इनकी चंचलता विलंब का कारण बनती है। जीवन के 33वें वर्ष में ये जातक लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। सहयोग, प्रेम आदि विशिष्ट गुणों के कारण ये जातक समाज में अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में निराशा होगी। विश्वासपात्र ही प्रगति में बाधक बनेंगे। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारणा बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में निराशा आशा में बदलेगी। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं सफलता एवं इंजीनियरिंग, पर्यटन, एयर होस्टेस, पैरामेडि़कल, केमिस्ट, गुप्तचर विभाग, डेयरी फार्म आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध लाभकारी रहेगा। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साह बढ़ेगा। विज्ञान, चिकित्सा, पर्यटन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed