फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   14 november birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 14 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Tue, 13 Nov 2018 06:19 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
14 november birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5,14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है जो ज्ञान एवं बुद्धि का प्रतीक हैं अत: मूलांक 5 वाले व्यक्तियों का बुद्धिमान होना स्वाभाविक है साथ ही इस मूलांक के व्यक्ति साहसी तथा कर्मशील होते हैं। ये चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते है और उनसे लड़कर विजय भी प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन


व्यक्तित्व
राजनेता, बाल गंगाधर तिलक, जवाहर लाल नेहरू, अर्जुन सिंह, मुरली मनोहर जोशी और बाबू जगजीवन राम इसके अच्छे उदाहरणों में से हैं। ये व्यक्ति नयी नयी योजनाओ को क्रियान्वित कर लाभ कमाते हैं। यह व्यापार में रिस्क उठाने को सदैव तत्पर रहए है, एवं व्यापार में अपेक्षाकृत अधिक सफल रहते हैं। घन श्याम दास बिरला इसके अच्छे उदाहरण हैं। उनका जन्म 14 अप्रैल को हुआ था। मूलांक 5 वाले किसी विषय को लेकर अधिक देर तक चिंता नहीं करते और न ही अधिक देर तक प्रसन्न अथवा दुखी होते हैं। ये परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को ढाल लेते हैं। इनमे दूसरो को सम्मोहित करने का गुण भी होता है, ये दूसरो से मित्रता कर लेते हैं, एवं उनसे अपना काम भी निकलवा लेते हैं। ये किसी भी व्यक्ति को देखकर उसका मंतव्य भांप लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। विकास कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विवादित मामले से मुक्ति मिलेगी। जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। वकालत, इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, नगारपालिका, वन विभाग, माईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। जमा पूंजी में वृद्धि से उत्साहित रहेंगे। सेना, पुलिस, वन विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed