फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   13 January birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 13 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 12 Jan 2019 06:51 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 12 Jan 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
13 January birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों को जीवन व्यवस्थित करने में संघर्ष अधिक करना पड़ता है। लक्ष्य प्राप्ति कठिन श्रमोपरांत विलंब से होती है। भाग्य जीवन के 31वें वर्ष तक प्राय: वाम गति से ही चलता है। हृदय से ये जातक उदार एवं सात्त्विक होते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहता है, जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नरम रहती है। जीवन के उत्तरकाल में यश, मान एवं धन में वृद्धि होती है। इस वर्ष योजनाओं में अवरोध आएंगे। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारण बन सकती है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें।  वर्ष उत्तरार्द्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अटके कार्यों में गति आएगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। इंजीनियरिंग, पर्यटन, डेयरी फार्म, केमिस्ट, पैरा मेडिकल, गुप्तचर विभाग, विज्ञान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तरार्द्ध अधिक अनुकूल एवं लाभकारी रहेगा। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से बचें। चिकित्सा, विज्ञान, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed