फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   12th july birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 12 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Wed, 11 Jul 2018 04:39 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
12th july birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 12 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी, विवेकशील, कार्य करने में दक्ष एवं अनुशासन प्रिय होते हैं। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होते हैं। जीवन के उत्तराद्र्ध में किसी विशिष्ट क्षेत्र में
विज्ञापन

इन्हें पूर्ण सम्मान प्राप्त होता है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक कार्य में अवरोध आएंगे। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। स्वविवेक से कार्य करने पर विकास मार्ग प्रशस्त रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। शादी विवाह के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं रेलवे, इंजीनियरिंग, शिक्षा, माईनिंग, उड्डïयन, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में विस्तार एवं धन लाभ वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए उद्योग का प्रारंभ होगा। राजकीय सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या पदोन्नति का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed