फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   11th march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 11 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 10 Mar 2019 07:00 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Sun, 10 Mar 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
11th march birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मानसिक रुप से अत्यंत सबल और स्वस्थ्य होते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक कार्यों में विशेष रुचि होती है। प्रतिकू ल परिस्थिति आने पर जल्दी ही निराश होकर बैठ जाते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में भावुकता एवं निराशा विलम्ब कारक रहती है। जीवन की मध्यावस्था में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। संतान की शिक्षा प्राय: उच्च श्रेणी की होती है। जीवन का उत्तरकाल अधिक सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
वर्तमान वर्ष विकास कार्यांे में सफलता प्रदान करेगा। शुभचिंतकों एवं नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के अटके मामलों में सफलता मिलेगी। राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता एवं इंजीनियरिंग, आबकारी विभाग, पुलिस, नगरपालिका, वकालत, माईनिंग, कृषि एवं पशुपालन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग का व्यवसाय विस्तार का स्वप्न साकार होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ संभव है। जमा पूंजी में वृद्धि से उत्साह बढ़ेगा। कार्य सिद्धि के लिये इस वर्ष वाणी एवं उतावलेपन पर नियंत्रण रखना शुभ रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्णं होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed