फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   10th march birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 10 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 09 Mar 2019 07:53 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Sat, 09 Mar 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
10th march birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहनशील, प्रखर जीवनी शक्ति के धारक एवं बुद्धिमान होते हैं। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात होता है। राजनैतिक क्षेत्र में इन जातकों की गहरी रुचि होती है। जीवन के मध्यकाल में ये जातक लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन आनन्दमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। मकान या वाहन का क्रय होगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। मित्र, स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, खाद्य विभाग, होटल व्यवसाय, फैशन डिज़ाईनिंग, विदेश विभाग, अभिनय, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। स्वर्ण आभूषण, आधुनिक वस्त्र, साज सज्जा का सामान, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed