फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   1 november birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 1 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Wed, 31 Oct 2018 06:30 PM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Wed, 31 Oct 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
1 november birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक संवेदनशील, आलोचक, परिश्रमी एवं दबंग स्वभाव के होते हैं। इस मूलांक के जातक प्राय: उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। शोध में इनकी गहरी रुचि होती है। प्रत्येक क्षेत्र में अगुआ बने रहने का गुण जन्मजात होता है।

विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
28वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। आपके इस वर्ष पर शुक्र का प्रभाव रहेगा। अस्तु भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति हो सकती है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख की इच्छा पूर्ण होगी। परिवार में शुभकार्य सम्पन्न होंगे। नाते रिश्तेदरों का सहयोग मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, फैशनडिज़ाईनिंग, खाद्य विभाग, विदेश सेवा, होटल व्यवसाय, अभिनय, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वर्ण आभूषण, श्रंगार प्रसाधन, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed