फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली पर पांच कुंतल फूलों से सजा गंगोत्री धाम

गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को करीब पांच कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में फूलों की आकर्षक सजावट के साथ ही दीपावली पर्व को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा गांव पहुंचेगी। यहां स्थित मां गंगा के शीतकालीन मंदिर में आगामी छह माह तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि कपाट बंद होने से पहले मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें