फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: रजत जयंती वर्ष पर राज्य आंदोलनकारी सम्मानित

हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:08 PM IST

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर खटीमा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें खटीमा क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शनिवार को शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजक एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम तुषार सैनी, मुख्य अतिथि कमल जिंदल, अति विशिष्ट अतिथि कैप्टन शेर सिंह दिगारी, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि नंदन खड़ायत आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता राज्य आंदोलनकारी गोपाल बिष्ट आदि ने राज्य आंदोलन के दौरान अपने संघर्षों को साझा किया। राज्य आंदाेलन के दौरान एक सितंबर 1994 को हुए खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें