काशीपुर। कनाडा में होने वाली कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव चौधरी उत्तराखंड से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। 17-27 सितंबर तक विनीपेग कनाडा में कॉमनवेल्थ सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स क्लासिक एंड इक्वीड, पावरलिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें काशीपुर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव चौधरी 120 किग्रा से अधिक भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए दिसंबर 2025 फरीदाबाद में राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर चयन हुआ। राजीव ने बताया कि 1996 से खेलना शुरू किया था। कोच सुधीर शर्मा से वेटलिफ्टिंग की बारिकियां सीखी। राज्य स्तर बेहतर प्रदर्शन करके कई पदक हासिल किए। राष्ट्रीय स्तर पर 6 स्वर्ण समेत 9 पदक जीत चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थाईलैंड 2025 में कांस्य, 2023 नेपाल में रजत, हैदराबाद में कांस्य, जमशेदपुर 2015 में कांस्य, 2016 सिंगापुर में तीन रजत पदक जीत चुके हैं। बताया कि 2010 से 2019 तक स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग कोच रहे। चैंपियनशिप में भारत से 41 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तराखंड से दो खिलाड़ी हरिद्वार संगीता राणा शामिल है। बताया कि उत्तराखंड स्ट्रेंथलिफ्टिंग एसोसिएशन अध्यक्ष और वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी हंसा मनराल, ओलंपिक संघ उत्तराखंड अध्यक्ष महेश नेगी, महासचिव डीके सिंह, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा आदि ने बधाई दी है।