फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, घर में छुपाई गई 16 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:03 PM IST

रुद्रपुर में आबकारी विभाग ने एक घर में छिपाकर रखी 16 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों ने दीपावली पर शराब खपाने के लिए रखी थी। वे स्कूटी से शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की आधी रात आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह बिष्ट व बृजेश जोशी की अगुवाई में टीम ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पहुंचकर टी सवार दो लोगों को पकड़ा। उनके पास पांच पेटी देशी शराब बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम वार्ड नंबर आठ रंपुरा निवासी सुनील और वार्ड नंबर 25 प्रीत विहार निवासी बृजकिशोर बताया। दोनों ने प्रीतविहार में एक घर के कमरे में शराब का स्टॉक होने की बात स्वीकारी। टीम दोनों को लेकर कमरे में पहुंची तो वहां शराब की पेटियां बरामद हुई। टीम ने कुल 16 पेटी शराब जब्त की। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बरामद शराब को तस्करी कर रामपुर जिले से लाए थे। आबकारी इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्कराें के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें