फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सौ प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा करने पर पांच बीएलओ सम्मानित

अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Jun 2026 09:00 PM IST

काशीपुर। प्रशासन और मेयर ने एसआईआर कार्य समय रहते पूर्ण करने वाले चार बीएलओ को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यरत बीएलओ से इस कार्य को समय से निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को नगर निगम सभागार में मेयर दीपक बाली ने अपना एसआईआर फार्म भरवाकर जमा कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने एसआईआर फार्म को लेकर भरें और अपने बीएलओ के पास जमा कर दें। उन्होंने फार्म तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एसआईआर कार्य में भाग लेने का आह्वान किया है। इसके बाद बुधवार तक एसआईआर का कार्य सौ फीसदी पूर्ण करने वाले बीएलओ डालचंद, शालिनी, शोभा सिंघल को मेयर ने उपहार देकर सम्मानित किया। 22 जून को स्मिता सक्सेना और 21 जून को रीना वर्मा को सम्मानित किया जा चुका है। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि 202 बीएलओ एसआईआर कार्य कर रहे हैं। बुधवार तक 62 प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूरा हो चुका है। 100 फीसदी कार्य पूरा करने वाले अब तक चार बीएलओ को सम्मानित किया जा चुका है। सभी बीएलओ से इस कार्य को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहां पर बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू, रबेंद्र शर्मा, पीसी नेगी, मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें