फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन, 109 छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

घनसाली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में भाजपा और भाजपा शासित प्रदेशों में तरह तरह आयोजन किए गए, वहीं टिहरी टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा इंटर कॉलेज केमरा केमर में विधायक शक्ति लाल शाह द्वारा 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गए जिसके पश्चात विद्यालय छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मौजूद तमाम 109 छात्र छात्राओं सम्मानित किया गया । घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि पूरा देश आज सेवा सुशासन और विकास के नाम पर अपने देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मना रहा है, रात्रि को आज दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम है जबकि हमने आज दिन में घनसाली विधानसभा के 109 मेधावी छात्र छात्राओं को जिन्होंने 10वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए उन्हें सम्मानित किया गया है, बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। अभिभावक संजना बिष्ट ने कहा कि मेरी बेटी ने 81 प्रतिशत अंक लाने थे जिस कारण उन्हें यहां सम्मानित किया गया वहीं उन्होंने कहा कि विधायक शाह की सराहनीय पहल है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुर इस तरह का आयोजन किया गया जिसेसे सभी लोगों को काफी अच्छा लगा । कार्यक्रम में सम्मानित हुई अक्षिता उनियाल ने कहा कि उन्होंने कक्षा 10वीं में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे , आज प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसके लिए हम विधायक का धन्यवाद करते हैं, और मैं आने वाले मेधावी छात्रों को भी शुभकामनाएं देना चाहती हूं कि वो भी आगे जाकर अच्छी मेहनत करें और उपहार लें, अक्षिता ने बताया कि हमें उपहार में बैग, पानी की बोतल, टिफिन बॉक्स, नोट बुक लाइब्रेरी बुक व सामान्य ज्ञान की बुक सहित पेन उपहार में मिले। छात्रा प्रियांशी ने बताया बताया कि मेरे 10वीं में 81 प्रतिशत अंक आए थे आज विधायक शक्ति लाल शाह द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें काफी सारे उपहार मिले। सम्मान समारोह में समलित होने पहुंची प्राची ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और हमें यहां सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था, मेरे 10वीं में 81 प्रतिशत अंक आए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें