फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में दुकानदारों का फूटा आक्रोश, हेलीपैड पर धरना देकर जताया विरोध

केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानें संचालित कर रोजगार कर रहे व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। मंदिर मार्ग से अस्थायी दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को हेलीपैड पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों के हेलीपैड पर बैठ जाने से प्रशासन के सामने भी स्थिति को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर मार्ग पर अस्थायी दुकानें लगाकर कारोबार कर रहे व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इन दुकानों के माध्यम से स्थानीय लोग लंबे समय से अपनी आजीविका चला रहे हैं। दुकानों को हटाए जाने से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है और उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। शनिवार को प्रशासन की टीम मंदिर मार्ग पर पहुंची और अस्थायी दुकानें संचालित कर रहे व्यापारियों को हटाने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए। व्यापारियों के हेलीपैड पर धरना देने की सूचना से प्रशासनिक अमले में भी हलचल बढ़ गई। प्रशासन की ओर से व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और दुकानें हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें