रुड़की। दीपावली पर्व को देखते हुए जल संस्थान ने शहर में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने की कवायद शुरू कर दी है। जल संस्थान की ओर से सिविल लाइंस और रामनगर जोन में स्थापित वॉटर टैंकों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का दावा है कि सफाई के बाद पानी की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के साथ ही त्योहार के दौरान नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। रामनगर, मकतूलपुरी, खंजरपुर, शेरपुर, आवास विकास, पड़ाव, गांधीवाटिका और इंद्रा पार्क आदि में टैंक है।