फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य तय समयसीमा में पूरे करने के निर्देश

ऋषिकेश नगर निगम कार्यालय में शनिवार को मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मेयर ने निर्माण कार्य, सड़क सुदृढ़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता अभियान तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। त्योहारी सीजन को देखते हुए सड़कों के रखरखाव और आंतरिक मार्गों की मरम्मत को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्णयों का पालन सुनिश्चित करने और नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें