फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: आपत्तियों का किया निस्तारण, सीटों को लेकर तय आरक्षण में कोई बदलाव नहीं

हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Jun 2025 04:21 PM IST

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की आपत्तियों की जनसुनवाई जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि 268 आपत्तियों में से 51 व्यक्तियों ने जिला सभागार में व्यक्तिगत रूप से अपनी आपत्ति को दर्ज करवाया और जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार उनको धैर्यपूर्वक सुना और सभी प्रक्रियाओं के तहत उन्हें संतुष्ट किया गया। उन्होंने बताते हुए कहा कि शासनादेश के अनुसार ही यह लिस्ट तैयार की गई है। इन आपत्तियों का निस्तारण किया गया और पूर्व लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपत्तिकर्ताओं को जिला प्रशासन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन में आकड़ों को प्रदर्शित कर संतुष्ट किया। इस लिस्ट को शासन को भेज दिया जाएगा और शासन से ही लिस्ट जारी की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें