फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कर्मचारियों का पौधरोपण आंदोलन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Jun 2025 02:55 PM IST

पिथौरागढ़ में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम का अनूठा पौधरोपण आंदोलन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण नियमावली, कट ऑफ डेट 2025 की मांग के लिए 332 दिन तक चले आंदोलन में 52 हजार पौधे रोपे। आंदोलन को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में लॉन्गेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैंपलिंग नाम दिया गया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में तीन जुलाई 2024 से अपनी मांगों के लिए पौधरोपण आंदोलन शुरू किया था। इसमें कर्मचारियों के माध्यम से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में पौधरोपण किया गया। विवाह समारोह, जन्मदिन, सालगिरह, विदाई समारोह, जनप्रतिनिधियों, मंत्री, अधिकारियों, पर्यटकों को पौध लगाकर इस आंदोलन से जोड़ा गया। निगम के कर्मचारियों ने अपने कार्यों के साथ-साथ उपभोक्ताओं और पर्यटकों को सारी सुविधाएं दीं और खाली समय पर पौधरोपण करते हुए अपनी मांग को शासन तक पहुंचाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें