पिथौरागढ़ जिले में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। ये अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। सड़कें तो बन रही हैं लेकिन पूरे साल ये गड्ढों से पटी रहती हैं। इन मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारे जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता में होना चाहिए। हम इस उम्मीद से अपने नेता को चुनते हैं कि वे हमारी परेशानी का समाधान करें। फिर से हम इसी उम्मीद में वोट करेंगे और उम्मीद है कि हमारे नेता हमारी इन परेशानियों से हमें मुक्ति दिलाएंगे। नगर क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी है। इससे राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। नगर निगम को नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर करनी चाहिए। नगर क्षेत्र में अनेक युवा काफी तेज आवाज करने वाले साइलेंसर युक्त वाहन चलाते है। इससे आने-जाने वालों के साथ ही बाजार में रहने वाले लोगों परेशानी पैदा होती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान पैदा होता है। ऐसे वाहनों से ध्वनि और वायु प्रदूषण हो रहा है। जनप्रतिनिधि सिर्फ नाम के लिए बड़े वादे करते हैं। उन्हें जनता की इन बुनियादी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।