पिथौरागढ़ जिले के मेलापानी-देवलथल सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। डामर पूरी तरह उखड़ गया है। इससे आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेलापानी के पास काफी पुराना पुल है। इससे बिसुनाखान, चौपाता, लोहाकोट, थालगांव, भंडारी गांव, उड़ई, सौंगांव, बमडोली आदि गांवों के वाहन आवाजाही करते हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में यह पुल जर्जर हालत में है जो कभी भी टूट सकता है। उन्होंने लोगों को आवाजाही में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए शीघ्र सड़क पर डामरीकरण करने और मोटर पुल का निर्माण किए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने 15 दिन के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं होने पर जनता को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।